कमलनाथ की तबियत खराब, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath)को बुखार आया है जिसके चेकअप के लिए वे मेदांता गए थे जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें भर्ती कर आराम करने की सलाह दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य्प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ (Kamal Nath)को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के 15 वे फ्लोर पर भर्ती कराया गया है। जहाँ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका परीक्षण किया जा रहा है।

 ये भी पढ़ें – चार दिवसीय दौरे पर सिंधिया, पुष्पहारों से नहीं कराएँगे स्वागत, ये है कारण

उधर मध्यप्रदेश के कांग्रेस के नेताओं ने कमल नाथ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

ये भी पढ़ें – BJP के तकरार वाली ट्वीट को भाजपा दिग्गज का समर्थन, सियासी उथल पुथल के बीच कांग्रेस का तंज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के बीमार होने पर चिंता जताई है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने भी ट्वीट कर माँ पीताम्बरा से कमलनाथ (Kamal Nath) के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews