शाहरूख के सॉन्ग पर मदालसा के एक्सप्रेशन, वीडियो को मिले 1.4 मिलियन व्यूज़

शाहरूख के सॉन्ग पर मदालसा के एक्सप्रेशन, वीडियो को मिले 1.4 मिलियन व्यूज़

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी भी है। इन दिनों वो शाहरूख खान (Shahrukh khan) के एक सॉन्ग पर अपने एक्सप्रेशंस के लिए खूब लाइक्स बटोर रही हैं।

Whatsapp की तरह Instagram भी यूजर्स के लिए लाया मजेदार नया फीचर

मदालसा शर्मा ने शाहरूख खान के सुपरहिट सॉन्ग पर अपनी क्यूटनेस का तड़का लगा दिया है। कुछ कुछ होता है मूवी के ‘लड़की बड़ी अनजानी है, सपना है सच है कहानी है’ सॉन्ग पर ढेर सारे एक्सप्रेशन देते और मूव्स करती नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ एक और लड़की भी है। उन्होने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है और इसे 1.4 मिलियन बार देखा जा चुका है और उनके फैन्स इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। मदालसा अक्सर अपनी इन्हीं चुलबुली हरकतों से लाइमलाइट में रहती हैं और उनके फैन्स को भी उनकी अदाएं खूब भाती हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews