Rajgarh : शख्स ने किया वैक्सीन लगवाने के बाद पैरालिसिस ठीक होने का दावा

Rajgarh : शख्स ने किया वैक्सीन लगवाने के बाद पैरालिसिस ठीक होने का दावा

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन सबसे कारगर उपाय है, लेकिन अब भी कई लोग इसे लेकर संशय में हैं। वहीं कई जगहों से इस तरह की खबरें भी आई कि वैक्सीन लगवाने के किसी के शरीर में चुंबकीय शक्ति आ गई। हालांकि ये सारी बातें अपुष्ट हैं और बिना किसी शोध के ऐसे किसी दावे पर विश्वास नहीं किया जा सकता। अब राजगढ़ से भी ऐसी ही एक खबर आ रही है जहां एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वैकसीन लगवाने के बाद उनकी पैरालिसिस की बीमारी ठीक हो गई है।

MP में रविवार का कोरोना कर्फ्यू समाप्त, सीएम शिवराज ने की घोषणा

राजगढ़ जिले के सारंगपुर निवासी अब्दुल मजीद खान (मज्जु उस्ताद) ने शनिवार सुबह 10:30 बजे कोरोना वैक्सीन लगवाई। इसके बाद मजीद खान का दावा है कि जिस पैरालिसिस बीमारी से वह पांच छह माह से परेशान थे, वैक्सीन लगवाने के आधे एक घंटे के  बाद ही वो ठीक है गए और खुद को स्वस्थ्य महसूस करने लगे। मजीद भाई के मुताबिक उन्हें पैरेलिसिस की वजह से बोलने में भी काफी दिक्कत होती थी, वो तोतलाकर बोल पाते थे और उनका डॉक्टर का इलाज चल रहा था। लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद सिर्फ आधे घंटे में ही उनकी ये बीमारी ठीक हो गई और शरीर के सुन्न पड़े अंगों ने अच्छे से काम करना शुरू कर दिया।

मजीद भाई का दावा है कि लकवे की शिकायत हाथ, पैर और होठों पर थी वहां एकदम ठीक हो गई। अब उन्होने सभी से इसे लगवाने की अपील की है। वहीं राजगढ़ जिला चिकित्सालय के डॉक्टर सुधीर कलावत का कहना है कि ये साइकोलॉजिकल प्रभाव भी हो सकता है, या वैक्सीन का इफेक्ट या साइड इफेक्ट भी लेकिन इसपर स्टडी और रिसर्च किये बिना कुछ भी कहना संभव नहीं। बहरहाल, वजह कुछ भी हो मजीद भाई अपनी बीमारी से निजात पाकर काफी खुश हैं।

[dgv_vimeo_video id=”567848319″]

[dgv_vimeo_video id=”567848491″]

[dgv_vimeo_video id=”567848720″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews