भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की सत्र 2021-22 की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड जारी आदेश के मुताबिक ये परीक्षाएं 12 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की जाएँगी। विस्तृत टाइम टेबल कुछ दिनों बाद जारी किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिन के हस्ताक्षर से आज बुधवार 3 नवम्बर को जारी आदेश में जानकारी दी गई है कि 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं 12 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की जाएँगी वहीं प्रेक्टिकल परीक्षाएं 12 फरवरी से 31 मार्च के बीच आयोजित की जाएँगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !






