MP College 2021: सीएम शिवराज का बड़ा फैसला- Online ही होगी RGPV विवि की परीक्षा

एमपी शिववराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना (MP Corona) को देखते हुए कॉलेज छात्रों (MP College Student 2021) के हित में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑफलाइन (MP College Exam 2021) की जगह ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए। छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षाएं अब ऑनलाइन आयोजित होंगी।इसकी जानकारी खुद उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर दी है।

यह भी पढ़े.. MP में कोरोना की रफ्तार तेज, आज फिर 17 पॉजिटिव, 6 दिन में 89 नए केस, सरकार अलर्ट

दरअसल, बीते दिनों उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Higher and Technical Education) द्वारा सत्र दिसंबर 2021 की परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन पेपर मोड मे कराने का आदेश जारी कर दिया गया था, इसको लेकर विभिन्न विश्वविद्यालयों एवम कॉलेजों द्वारा समय सारणी भी जारी कर दी गई है, लेकिन छात्रों ने इसका विरोध किया और कहा था कि जब पूरे सेमेस्टर की पढ़ाई एवं क्लासेस ऑनलाइन मोड हुई और मिड टर्म एग्जाम भी ऑनलाइन ही आयोजित किए गए हैं तो परीक्षा भी ऑनलाइन ही करानी चाहिए।इसको लेकर एनएसयूआई ने भी हंगामा किया था। लगातार विरोध और विवाद के चलते सीएम ने ऑफलाइन परीक्षा कराने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. RBI Monetary Policy Meeting: आज से आरबीआई की अहम बैठक शुरु, हो सकता है बड़ा फैसला

बता दे कि हाल ही में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने निजी और सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने को कहा था। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने ऑफलाइन क्लास (Offline Classes) को जारी रखने के निर्देश दिए थे और कहा था कि प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भौतिक उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गतिविधियाँ जारी रहेंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ पुस्तकालय एवं स्नातक और स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिये छात्रावास खोले जाने और मेस व्यवस्था भी सुचारु रूप से चालू रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews