MP: मप्र में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, भरे जाएंगे 2500 पद, देखे डिटेल

MP: मप्र में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, भरे जाएंगे 2500 पद, देखे डिटेल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में मेडिकल स्टाफ (medical staff) और नर्सों (nurses) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (national health mission) के तहत मध्यप्रदेश में 2500 नर्सों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि 2 महीने के अंदर विभाग द्वारा इन नर्सों की नियुक्ति की संभावना है।

बता दें कि इन नर्सों को नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, शिशु वार्ड और अन्य जगह पर पदस्थ किया जाएगा। ऐसे वार्ड में भर्ती मरीजों को सुविधाएं मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में नर्सों की कमी की समस्या भी दूर हो जाएगी।

Read More: MP News: निजी उद्योग के कर्मचारियों को बड़ी राहत, सेवानिवृत्ति को लेकर HC का बड़ा फैसला

मामले में NHM के संचालक शुक्ला का कहना है कि कोरोना में काम कर चुके नर्सों को 10 फीसद अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। बता दें कि संक्रमण काल के दौरान कई पदों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा NHM संविदा कर्मचारी की भर्ती की गई थी, वैसे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा ऐसे NHM संविदाकर्मियों को अतिरिक्त अंक दिए जाने की मांग की जा रही थी। जिसमें संघ द्वारा फैसला लिया गया है और कोरोना काल के दौरान काम कर रहे नर्सों को 10 फीसद अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

बता दें कि मध्य प्रदेश में ANM के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वही इन नर्सों को नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ किया जाएगा। इसके अलावा नर्सों की भर्ती से कोरोना की तीसरी लहर में मरीजों के इलाज के लिए मदद मिलेगी। साथ आकस्मिक चिकित्सा इकाई, ट्रामा यूनिट, शिशु गहन चिकित्सा इकाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इन्हे पदस्थ किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews