MP News: सहारा समूह के चैयरमैन की बढ़ी मुश्किलें, दतिया पुलिस ने मारा ठिकाने पर छापा

MP News: सहारा समूह के चैयरमैन की बढ़ी मुश्किलें, दतिया पुलिस ने मारा ठिकाने पर छापा

दतिया, डेस्क रिपोर्ट। सहारा समूह के चैयरमैन सुब्रत रॉय की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। सुब्रत रॉय की तलाश में कोतवाली पुलिस ने लखनऊ में छापा बोला। दरअसल, चैयरमैन सुब्रत रॉय के खिलाफ दतिया पुलिस के पास करीब 14 मामले दर्ज हैं, जिसके खिलाफ कोतवाली पुलिस टीआई रविन्द्र शर्मा की निगरानी में लखनऊ पहुंची और तलाशी शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने लखनऊ में सहारा सिटी सहित अन्य ठिकानों पर भी छापा मारी और सुब्रत रॉय की तलाश की। हालांकि उन्हें इस मिशन में सफलता नहीं मिली और दतिया पुलिस खाली हाथ वापस लौटने पर मजबूर हुई। जोरों शोरों से लखनऊ में दबिश देने का हुआ लेकिन परिणाम कुछ अलग ही आए।

गुरुवार को दतिया एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर कोतवाली टीआई रविन्द्र शर्मा ने लखनऊ के अनेक ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन चैयरमैन वहाँ भी नहीं मिले। हालांकि की अब कोतवाली टीआई रविन्द्र शर्मा तेजी से सुब्रत रॉय की तलाश कर रहे हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews