MP Politics: कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने दिए राजनीति छोड़ने के संकेत, चर्चाओं का बाजार गर्म

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दमोह उपचुनाव (Damoh By-election) से पहले मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति का सियासी पारा हाई हो चला है।दल बदल के साथ तेजी से समीकरण भी बदलते हुए नजर आ रहे है। एक तरफ कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद अध्यक्ष  सतीश नायक  ने हाथ छोड़ (BJP) का दामन थाम लिया है, वही दूसरी तरफ पूर्व मंत्री मुकेश नायक (Mukesh Nayak) ने राजनीति छोड़ने का बयान देकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।वही कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill: MP के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से मिलेगी यह सुविधा

आज भोपाल(Bhopal)  में मीडिया से चर्चा के दौरान जब कांग्रेस (Congress) छोड़ने की अटकलों के बारे में पत्रकारों ने सवाल पूछा गया तो मुकेश नायक ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी नहीं, राजनीति छोड़ने पर विचार कर रहे है। राजनीति (Politics) ने मुझे बहुत कुछ दिया है और यह अनुभव बहुत मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि पहले से ही ईश्वर की सेवा में लगा हुआ हूं और आगे भी इसी रास्ते पर चलेंगे और प्रभु श्रीराम की कथा करुंगा। सनातन धर्म और संस्कृति का प्रसार करुंगा।

भाई सतीश नायक (Satish Nayak) के BJP में शामिल होने और दमोह उपचुनाव से ठीक दो हफ्ते पहले मुकेश नायक के इस बयान ने ना सिर्फ कांग्रेस बल्कि मध्य प्रदेश की सियासत में भी खलबली मचा ली है। नायक के इस बयान से कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।वही कई दिनों से पार्टी से उनके मनमुटाव और नाराजगी की भी खबरें सामने आ रही है।खास बात तो ये है कि यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस ने उन्हें दमोह उपचुनाव का स्टार प्रचारक बनाया है।

यह भी पढ़े.. LIC ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, Home Loan पर अब नहीं भरनी होगी 6 EMI

बता दे कि मुकेश नायक कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते है। वह पन्ना जिले की पवई विधानसभा सीट (Powai Assembly Seat) से विधायक, कांग्रेस सरकार में खेल, शिक्षा एवं युवा मामलों के मंत्री के साथ कई पदों पर रह चुके है।उन्होंने यूथ कांग्रेस (Youth Congress) से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और वर्तमान में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हैं

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) की मौजूदगी में मंगलवार को मुकेश नायक के भाई सतीश ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इसके बाद सीएम और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मुकेश नायक के निवास पर भी गए और वहां पर नायक ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews