अब बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी होंगे कोरोना योद्धा, आदेश जारी

अब बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी होंगे कोरोना योद्धा, आदेश जारी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  कोरोना काल में आवश्यक सेवाओं में शामिल बिजली विभाग (Electricity Department) के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी राज्य सरकार ने कोरोना योद्धा मान लिया है।  सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।  आदेश के बाद अब बिजली विभाग (Electricity Department)  के अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कोविड 19 योद्धा कल्याण योजना का लाभ मिल सकेगा।

कोरोना काल में स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निगम, जिला प्रशासन सहित अन्य वे विभाग जो आवश्यक सेवाओं में आते हैं उनके अधिकारियों, कर्मचारियों को राज्य सरकार ने फ्रंट लाइन वर्कर यानी कोरोना योद्धा घोषित किया था लेकिन बिजली विभाग (Electricity Department)  के कर्मचारी भी संकट काल की इस घड़ी में 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे थे लेकिन उन्हें कोरों योद्धा  नहीं माना गया था।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश- मेल नर्स की भर्ती करें, प्रक्रिया आसान हो

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने आज रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने बिजली विभाग (Electricity Department) के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अब कोरोना योद्धा मान लिया है और उन्हें  मुख्यमंत्री कोविड 19 योद्धा कल्याण योजना का लाभ मिल सकेगा। ऊर्जा विभाग के ओएसडी एसके शर्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में बिजली विभाग (Electricity Department)  के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करने और उन्हें मुख्यमंत्री कोविड 19 योद्धा कल्याण योजना का लाभ दिए जाने की घोषणा की गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews