Hindi News

OBC Reservation : मध्य प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा निर्णय

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Last Updated:
OBC Reservation : मध्य प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा निर्णय

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। OBC Reservation ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) को लेकर मध्य प्रदेश (MP) की सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने हाईकोर्ट में चल रहे मामलों को छोड़कर अन्य सभी भर्तियों में 27 फीसदी आरक्षण ओबीसी को देने का निर्णय लिया है। अभी यह 14% था। महाधिवक्ता के अभिमत के आधार पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है।

बीजेपी नेता रमेश दुबे ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, की ये मांग

बुधवार को ही हाईकोर्ट ने लंबित मामलों में आरक्षण की तय सीमा 14 फीसदी की बजाय 27 फीसदी करने पर लगी रोक हटाने से इंकार कर दिया था और इस मामले में राज्य सरकार द्वारा अंतरिम राहत दिए जाने को भी अस्वीकार कर दिया था। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि सिर्फ उन मामलों में जो हाईकोर्ट में फिलहाल लंबित है, के अलावा अन्य सभी भर्तियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की तय समय सीमा 14 फीसदी की बजाय 27 फ़ीसदी होगी। इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग को यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह अब अन्य सभी परीक्षाओं में, जिनकी वैकेंसी निकलेगी, ओबीसी आरक्षण की तय सीमा 14 फीसदी की बजाय 27 फीसदी कर दें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews