MP में अभी नहीं होंगे पंचायत चुनाव, आयोग का ऐलान, उम्मीदवारों को वापस होगी जमानत राशि

मप्र पंचायत चुनाव 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2021-22) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव टालने का ऐलान कर दिया है। आज मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेन्स में राज्य निर्वाचन आयोग (MP state election commission) द्वारा पंचायत चुनाव निरस्त करने के बाद सचिव बीएस जामोद ने कहा कि कानूनी राय के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन की जमानत राशि उन्हें वापस की जाएगी।

ज्ञात हो कि आयोग में सोमवार को तीन बार बैठक आयोजित की गई थी। अधिवक्ता लीगल ओपिनियन अफसरों को मिला था। हालांकि अन्य दो वकीलों की तरफ से लीगल ओपिनियन ना मिलने के बाद मंगलवार तक फैसले को टाल दिया गया था। वहीं अब राज्य निर्वाचन आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने कहा कि आयोग के निर्णय के बाद 4 तारीख से जारी प्रक्रिया को निरस्त किया जाता है। इस दौरान बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पीएस उमाकांत उमराव भी शामिल हुए।

[dgv_vimeo_video id=”660681277″]

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव: अब केंद्र सरकार ने लगाई SC में याचिका, 3 जनवरी को सुनवाई, हो सकता है बड़ा फैसला

इससे पहले सोमवार सुबह राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बैठक के बाद कहा था कि मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव कराने या नहीं कराने का निर्णय कानूनी सलाह लेने के बाद किया जाएगा।इधर, पंचायत राज निरस्ती के अध्यादेश वापस होने की अधिसूचना सोमवार सुबह राज्य निर्वाचन आयोग को पंचायत विभाग द्वारा भेजी गई थीl वही मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा था कि मैं समझता हूं कि आज शाम तक चुनाव स्थगित हो जाना चाहिए।

दरअसल, रविवार को शिवराज कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं स्वराज (संशोधन) अध्यादेश 2021 को अनुमोदित किया। मध्य प्रदेश कैबिनेट द्वारा प्रदेश में पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 9 (क) के अंतर्गत होने वाले पंचायत चुनाव के अध्यादेश को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित कर महामहिम राज्यपाल को भेजा था।इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज भवन पहुंचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात की। इसके बाद देर शाम राज्यपाल ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी और फिर देर रात ही मप्र विधि एवं विधायी विभाग ने तत्काल प्रभाव से इसे वापस लेने की अधिसूचना जारी कर दी और सुबह चुनाव आयोग को सूचना भेज दी, जिसके बाद आज सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव टालने का ऐलान किया है।

[dgv_vimeo_video id=”660681516″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews