PM Modi Diwali 2021 : नौशेरा पहुंचे नरेंद्र मोदी, सैनिकों को दी दिवाली की बधाई, बढ़ाया हौसला

PM Modi Diwali 2021 : नौशेरा पहुंचे नरेंद्र मोदी, सैनिकों को दी दिवाली की बधाई, बढ़ाया हौसला

जम्मू , डेस्क रिपोर्ट।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिवाली मनाने के लिए जम्मू के नौशेरा पहुंचे , उन्होंने फॉरवर्ड पोस्ट के सैनिकों के साथ समय बिताया उन्हें दिवाली की बधाई दी। पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया – दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

प्रधानमंत्री ने सेना के जवानों से मुलाकात कर उनके साथ समय बिताया, पीएम मोदी ने सैनिकों के परिजनों को भी दिवाली की शुभकामनायें दी।  उन्होंने कहा कि मैं यहाँ प्रधानमंत्री के रूप में नहीं आया मैं यहाँ अपने परिवारजनों के बीच आया हूँ।  उन्होंने कहा कि मैं जब भी नौशेरा आता हूँ मुझे यहाँ आपके पराक्रम और शौर्य का अहसास होता है , जब जब दुश्मन ने नौशेरा की तरफ आंख उठाई है हमारे जवानों में मुंह तोड़ जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : दिवाली पर चांदी ने दिया झटका, सोना पुरानी कीमत पर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews