Niwari News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जिले से अपहृत 20 नाबालिग बरामद

Niwari News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जिले से अपहृत 20 नाबालिग बरामद

निवाड़ी, मयंक दुबे। प्रदेश में चल रहे “ऑपरेशन मुस्कान” (Operation Muskan) के तहत निवाड़ी पुलिस (Niwari Police) ने उन परिवारों के चेहरों पर बड़ी मुस्कान लौटा दी है जो अपने घर की ख़ुशी अपनी मासूम के गायब हो जाने के बाद से परेशान थे। पुलिस ने पिछले 21 दिनों में 20 नाबालिगों (Minors) को अलग अलग राज्यों से बरामद किया है।

निवाड़ी जिले से अपहृत हुई 20 नाबालिग लड़कियों (Minors Girls) को देश के अलग अलग राज्यो में निवाड़ी पुलिस (Niwari Police) ने बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह (SP Alok Kumar Singh) ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी को गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, गोवा, उत्तरप्रदेश, झारखंड आदि राज्यों से बरामद किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से ज्यादातर नाबालिग लड़कियां 7 साल पहले अपहृत हुई थी।

ये भी पढ़ें – निकाय चुनाव से पहले शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कलेक्टर की अध्यक्षता में बनाई समिति

भूमाफियाओं, चिटफंडियों पर एक्शन के साथ जिले की पुलिस एसपी आलोक कुमार सिंह (SP Alok Kumar Singh) के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान” (Operation Muskan) के तहत उन परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौटा रहे हैं जो अपनी मासूम के गायब हो जाने से मायूस हैं। एसपी आलोक कुमार सिंह (SP Alok Kumar Singh)ने पिछले 21 दिनों में 20 नाबालिग लड़कियों को देश के अलग अलग राज्यो से बरामद किया इनके परिजनों ने  इनके गायब होने की रिपोर्ट वर्षो पहले जिले के अलग थानों में कराई थी। जिले के एसपी आलोक कुमार सिंह ने कुछ दिनों पूर्व जब जिले को जॉइन किया तो साइबर सेल व मुखबिर तंत्र को तेज कर इनकी तलाश के लिए अलग अलग टीम बनाई जिसके बाद इन नाबालिगों की लोकेशन ट्रेस की और बरामद कर लिया। “ऑपरेशन मुस्कान” (Operation Muskan) के तहत मिली इन नाबालिग लड़कियों से मिलने के बाद परिवार के चेहरों पर खुशी है।

जानकारी के अनुसार निवाड़ी जिले में लंबित कई सालों से 39 नाबालिगों के गुमशुदा होने के मामलों में से पुलिस ने पिछले 21 दिनों में ओरछा, टेहरका, पृथ्वीपुर, जेरोन समेत आधा दर्जन थानों से 20 नाबालिगों को बरामद कर लिया है जिसके बाद अब भी 19 लड़कियों के परिजनों को भी यह आस जग गई है कि पुलिस उनके कलेजे के टुकड़े भी जल्द ही उनतक पंहुचा देगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews