नईदिल्ली, डेस्क रिपोर्ट 1 मार्च से देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 45 वर्ष के डायबिटीज सहित अन्य बीमारी के मरीजों को कोरोना (corona) का टीकाकरण (vaccination) किया जाएगा। इससे पहले सोमवार 1 मार्च 2021 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) ने दिल्ली (Delhi) के एम्स (AIIMS) में वैक्सीन की पहली डोज लगाई। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट (Tweet) करके दी।
भारत में बनी भारत बायोटेक (bharat bio-tech) की को-वैक्सीन (covaxin) लेने के बाद उन्होंने कहा कि आज मैंने डोज लगवाई है। हम आज कोरोना से वैश्विक लड़ाई करते हुए मजबूत स्थिति में खड़े हैं। वहीं उन्होंने देश की जनता से टीकाकरण करवाने की अपील की है और भारत को कोरोना मुक्त बनाने के लिए साथ आने की भी बात कही है। भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में भारत के वैज्ञानिकों ने त्वरित समय में उत्तम कार्य किया है।
Read More: मंत्री डंग ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कहा- इस योजना के लिए प्रयासरत
बता दें कि 1 मार्च से वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष की उम्र वाले बीमार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। बता दे कि देश में कोरोना की गति धीमी पड़ने के बाद एक बार फिर से इसके लहर सामने आई है। महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब सहित कई राज्य और केंद्र शासित राज्य में स्तरीय बैठक बुलाकर गाइडलाइन और नियम तय किए गए है
वहीँ देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों की बात करें तो अबतक कुल 1 करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 1 करोड़ 77 लाख 5 हजार 170 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि 1 लाख 57 हजार 051 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव केस की बात करें तो भारत में 1 लाख 64 हजार 511 एक्टिव केस इलाजरत हैं।
नर्स से बोले प्रधानमंत्री, नेता मोटी चमड़ी के होते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार सुबह AIIMS पहुंचे और वहां कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने टीका लगाने वाली नर्स से उसका नाम पूछा और पूछा कहाँ की रहने वाली हो? टीका लगाने वाली नर्स ने अपना नाम सिस्टर निवेदिता बताया और कहा कि वो पुड्डुचेरी की रहने वाली है, नर्स का परिचय सुनकर पीएम मोदी (PM Modi) ने उसे तमिल में वडक्कम कहा, पीएम ने मुस्कुराते हुए सिस्टर निवेदिता से पूछा वेटनरी वाली मोटी सुई लाई हो ना? पीएम की बात सुनकर सिस्टर निवेदिता हंस पड़ी .. पीएम मोदी (PM Modi) ने फिर कहा … नेता मोटी चमड़ी के होते हैं, मोटी सुई लगाना ..ये सुनकर वहां मौजूद स्टाफ हंसने लगा।
Took my first dose of the COVID-19 vaccine at AIIMS.
Remarkable how our doctors and scientists have worked in quick time to strengthen the global fight against COVID-19.
I appeal to all those who are eligible to take the vaccine. Together, let us make India COVID-19 free! pic.twitter.com/5z5cvAoMrv
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2021






