रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें – जबलपुर से गुजरने वाली ये दो ट्रेन रद्द

train name

जबलपुर, संदीप कुमार। दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मण्डल में बीते दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पुडुगुपाडु-नेल्लोर स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है इस वजह से रेल संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग से होकर चलने वाली कई गाडियों को 21 नवम्बर 2021 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है।  इसका असर जबलपुर(Jabalpur News)  से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी होगा।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर से होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 12295 बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस (Bangalore-Danapur Sanghamitra Express) को दिनांक 21नवम्बर 2021 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है। अतः 22नवम्बर 2021 को यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें – पिकनिक से लौटते बच्चों का ऑटो पलटा, हादसें में एक छात्र की मौत, कई घायल

इसी प्रकार जबलपुर से होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 22354 बनसवाड़ी-पटना हमसफ़र एक्सप्रेस ( Banaswadi-Patna Humsafar Express) को भी दिनांक 21 नवम्बर 2021 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है, अतः दिनांक 22 नवम्बर 2021 को यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों पर नहीं आएंगी।  इसलिए इन ट्रेनों से इन स्टेशनों की तरफ जाने वाले यात्रीगण कृपया ट्रेन की सही स्थिति रेलवे पूछताछ एनटीईएस/139 से जानकारी हासिल करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें – Morena News : बाल संप्रेक्षण गृह से भागे चार बच्चे, सुरक्षा गार्ड को नहीं लगी भनक

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews