काला हिरण शिकार मामले में मिली सलमान खान को राहत, ट्रांसफर याचिका को मिली हाईकोर्ट से मंजूरी

काला हिरण शिकार मामले में मिली सलमान खान को राहत, ट्रांसफर याचिका को मिली हाईकोर्ट से मंजूरी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट।  काला हिरण शिकार के मामले में आज सुपरस्टार सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। सलमान खान की अपील को हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने की याचिका को को राजस्थान हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है।  अब सुपरस्टार सलमान ख़ान से जुड़ी याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। मामला करीब 24 साल पुराना है, 1998 में सलमान खान काले हिरण के शिकार के मामले में फंसे थे। सुनवाई के लिए मार्च के पहले हफ्ते ही सलमान खान ने याचिका दायर की थी।  सलमान खान के वकील ने हाईकोर्ट में 21 मार्च को अपनी बात रखी जिस पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उन्हें काफी राहत दी।

यह भी पढ़े… Job: राज्यसभा में निकली बंपर भर्ती, कुल वैकेंसी 110, जल्दी करें आवेदन

सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में अलवीरा भी शामिल थी।  हालांकि इससे पहले ट्रायल कोर्ट  में सलमान खान को दोषी करार करते हुए दो काले हिरण के शिकार करने के लिए 5 साल की सजा सुनाई गई थी। दरअसल, 1998 में  सलमान खान अपनी फिल्म  “हम साथ साथ हैं”  की शूटिंग के दौरान राजस्थान के जोधपुर में शिकार  के लिए गए थे।  इस दौरान उनके साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी शामिल है।  जिसके बाद उन पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने काले हिरण का शिकार किया है जिसके बाद सलमान खान की गिरफ्तारी भी हुई थी और वह 5 दिनों के लिए जेल में बंद रहे थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews