
दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैकिंग का शिकार हो गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद इस अकाउंट को रिकवर कर लिया गया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनिवार की सुबह हैकरों ने धावा बोल दिया। इस अकाउंट पर सिंधिया के 1.73 लाख फॉलोअर हैं और उनके विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी दी जाती है। इस अकाउंट पर अचानक श्रेया अरोरा नाम की युवती का नाम आने लगा। जैसे ही इस बात की जानकारी सिंधिया तक पहुंची उन्होंने तत्काल इस पर संज्ञान लिया और आधे घंटे की मशक्कत के बाद अकाउंट रीवाईव कर लिया गया।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

