Hindi News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री का लंबी बीमारी के बाद निधन, कमलनाथ ने जताया शोक

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (madya pradesh) में कांग्रेस (congress) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है जहां इंदौर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल (rameshwar patel) का 10 अप्रैल को निधन हो गया है। बताया जा रहा था कि पूर्व मंत्री पटेल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जहां उन्हें अस्वस्थ होने कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दरअसल पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता रामेश्वर पटेल लंबे समय से अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इंदौर के डीएमएस हॉस्पिटल में 10 अप्रैल की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। कल सुबह 11 अप्रैल 11:30 बजे बिचोली मरदाना इंदौर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ज्ञात हो कि पिछले दिनों 21 फरवरी को कमलनाथ (kamalnath) इंदौर में पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल से मिलने पहुंचे थे। जहां लिफ्ट में उनके साथ बड़ा हादसा हो गया था।

Read More: ग्वालियर में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, आंकड़ा पहुंचा साढ़े चार सौ के पार

बता दें कि पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर पटेल इंदौर के देपालपुर से कांग्रेस विधायक र।हे साथ ही वह प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे थे। उन्होंने सहकारिता के माध्यम से मालवा में कांग्रेस की जड़ों को मजबूत करने का कार्य किया था। इसके अलावा उनके पुत्र ने सतनारायण पटेल भी देपालपुर से दो बार विधायक (MLAs) रह चुके हैं।

इधर प्रदेश में लगातार दो दिनों से कांग्रेस के लिए बुरी खबरें सामने आ रही है। 9 अप्रैल को पूर्व मंत्री महेश जोशी के निधन के बाद 10 अप्रैल को पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल का निधन हो गया है। वही कमलनाथ ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने कहा कि सहकारिता, कृषि क्षेत्र और सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews