जिम्बाब्वे सीरीज से ठीक पहले टीम में बड़ा बदलाव, टीम में शामिल हुआ नया चेहरा

जिम्बाब्वे सीरीज से ठीक पहले टीम में बड़ा बदलाव, टीम में शामिल हुआ नया चेहरा

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय टीम इन दिनों कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी वन-डे सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रही है लेकिन इस दौरान सीनियर खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में टीम को बड़ा झटका लगा है, जहां वाशिंगटन सुंदर को चोट के चलते बाहर होना पड़ा है। अब उनकी जगह टीम में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के ऑलराउंडर शहबाज अहमद को शामिल किया गया है। शहबाज ने हाल ही में आईपीएल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

More details here – https://t.co/Iw3yuLeBYy #ZIMvIND

— BCCI (@BCCI) August 16, 2022

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 अगस्त से हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर करेगी।

बीसीसीआई इन इस बात की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट bcci.tv से की। उन्होंने लिखा, ” ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने वाशिंगटन सुंदर की जगह शहबाज़ अहमद को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया है। वाशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए कंधे में चोट लगी थी, वह चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बता दे, 27 वर्षीय शाहबाज आईपीएल में आरसीबी के अलावा घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 18 मैचों में 41.64 की औसत से 1041 रन बनाए है, जबकि उनके नाम 57 विकेट भी हैं।

ये भी पढ़े … फीफा ने किया भारत को सस्पेंड, वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीनी

वहीं, आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 मैच में 219 रन बनाए और 4 विकेट भी लिए।

भारतीय टीम-

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर

भारत का जिम्बाब्वे दौरा

पहला वनडे- 18 अगस्त
दूसरा वनडे- 20 अगस्त
तीसरा वनडे- 22 अगस्त

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews