शिवराज का कमलनाथ पर हमला-कमिश्नर को कहा जा रहा दंगे करा देंगे, उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं होने देंगे

सीएम शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (byelection) के नतीजों पहले प्रदेश की सियासत में घमासान मचा हुआ है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) के बीच उपचुनाव की घोषणा के साथ शुरू हुई जुबानी जंग मतदान (Voting) के बाद भी जारी है| नतीजों से पहले एक बार फिर शिवराज ने कमलनाथ को निशाने पर लिया और कहा कि कमलनाथ अधिकारियों को देख लेने की धमकी दे रहे हैं। कमिश्नर को कहा जा रहा है कि दंगा करा देंगे। लेकिन हम इस तरह की कोशिश कामयाब नहीं होने देंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस (Congress) हताश व बौखलाई हुई है। उनकी बौखलाहट उनके बयानों में प्रकट हो रही है। मुरैना में कल सड़कों पर प्रदर्शन किया गया। कमिश्नर को अधिकारियों कर्मचारियों को धमकी दी जा रही है, कमलनाथ जी स्वयं अधिकारियों को देख लेने की धमकी दे रहे हैं। कमिश्नर को कहा जा रहा है कि दंगा करा देंगे। यह उनकी हताशा बोल रही है|

शिवराज ने कहा ये कांग्रेस की मानसिकता प्रकटीकरण हो रहा है। हताशा बोल रही है। हमने भी विनम्रता के साथ 2018 में पराजय स्वीकार की थी, लेकिन निपट लेंगे, देख लेंगे, इन शब्दों का कभी उपयोग नहीं किया। सीएम शिवराज ने कहा कांग्रेस कर्मचारियों को धमका और डराने का कार्य कर रहे हैं। कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को डराने धमकाने की कोशिश हो रही है। इस तरह की कोशिश कामयाब नहीं होगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews