नए कोविड केयर सेंटर खोलने पर शिवराज सरकार ने लगाया प्रतिबंध, आदेश जारी

नए कोविड केयर सेंटर खोलने पर शिवराज सरकार ने लगाया प्रतिबंध, आदेश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश (MP) में भले ही कोरोना (Corona) की रफ़्तार कम होती नहीं दिखाई दे रही हो लेकिन सरकार का ये मानना है कि उसके पास पर्याप्त साधन है। राज्य शासन के नए आदेश से ऐसा ही कुछ प्रतीत होता है। दरअसल राष्ट्रीय स्वाथ्य मिशन ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स और जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष को अब उनके जिले में नए कोविड केयर सेंटर (Covid Care Centre) खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मध्यप्रदेश की संचालक छवि भरद्वाज के हस्ताक्षर से जारी आदेश में सभी जिलों के कलेक्टर्स और स्वास्थ्य समिति  के अध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं कि वे अब अपने जिले में नए कोविड केयर सेंटर (Covid Care Centre) ना खोलें। आदेश में कहा गया है कि कोविड केयर सेंटर (Covid Care Centre) के बिस्तरों की जानकारी सार्थक पोर्टल पर प्राप्त करने  पर देखा गया कि वर्तमान में जिलों में 16417 स्वीकृत बिस्तरों के विरुद्ध केवल 4635 बिस्तर यानि 28 प्रतिशत ही भरे हुए हैं शेष खाली हैं ।

ये भी पढ़ें – इंदौर: कलेक्टर पर आरोप लगा, स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारी ने दिया इस्तीफा

आदेश में कहा गया है कि यदि जिलों में इसके बाद भी अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर (Covid Care Centre) खोलने की आवश्यकता है तो ऐसी  स्थिति में प्रस्ताव बनाकर अनुमति के लिए राज्य शासन के पास भेजा जाये। यदि जारी आदेशों के विपरीत जाकर कोविड केयर सेंटर (Covid Care Centre)में की जाने वाली अस्थाई नियुक्तियों के लिए राष्ट्रीय स्वस्थ मिशन अथवा संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं उत्तरदायी नहीं होगा।

 ये भी पढ़ें – कमल नाथ का शिवराज सरकार पर निशाना, ममता बनर्जी को बुलाएंगे इंदौर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews