SP और उनकी पत्नी हाथियों के हमलें में गंभीर रूप से घायल..

SP और उनकी पत्नी हाथियों के हमलें में गंभीर रूप से घायल..

डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एसपी त्रिलोक बंसल पर हाथियों ने हमला कर दिया। एसपी हाथियों को देखने पेंड्रा के अमारू जंगल पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, एसपी को सिर पर गंभीर चोट आई है। उनके साथ उनकी पत्नी श्वेता बंसल भी मौजूद थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews