अश्लील फिल्मों के कारोबार में फंसे राज कुंद्रा की मुसीबतें बढ़ी, अब जोया राठौर ने लगाया यह आरोप

अश्लील फिल्मों के कारोबार में फंसे राज कुंद्रा की मुसीबतें बढ़ी, अब जोया राठौर ने लगाया यह आरोप

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील फिल्मों (Porn Movies) के कारोबार में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। अब टीवी एक्ट्रेस जोया राठौर (Zoya rathore) ने राज कुंद्रा की कंपनी पर एक नया आरोप लगाकर उनकी मुसीबतें और बढ़ा दी है।

Gwalior News: फ्रेंडशिप डे पर पब में चल रही थी पार्टी, अवैध शराब की शिकायत पर पुलिस का छापा

टीवी एक्ट्रेस जोया ने आरोप लगाया है कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनसे एक बार हॉटशॉट ऐप के लिए न्यूड ऑडिशन देने को कहा था। सौभाग्यवती भव:, बड़े अच्छे लगते हैं और फायर फाइल्स में काम कर चुकी जोया राठौर ने कहा कि वो राज कुंद्रा से ना तो कभी मिलीं ना उनसे बात हुई, लेकिन उनके ऑफिस से उमेश कामत का फोन आया था उसने कहा था कि वह उन्हें बड़ा ब्रेक देना चाहता है। कहा गया कि इसके लिए वीडियो कॉल पर न्यूड ऑडिशन देना होगा, जिसके लिए मैंने मना कर दिया। जोया का कहना है कि उमेश कामत का फोन उन्हें राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के महज दो दिन पहले आया। उसके बाद सिंगापुर से भी राय नाम के किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन किया लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। जोया ने कहा कि अश्लील फिल्मों के कारोबार के माध्यम से राज कुंद्रा पोर्न इंडस्ट्री को बॉलीवुड जैसा बनाना चाहते थे। हालांकि असली गेम मुझे नहीं पता लेकिन उनकी बड़ी बिजनेसमैन की छवि दिखाकर लोगों को मोहजाल में फंसाया जाता था। जोया ने यह भी कहा कि हम जैसे आर्टिस्ट्स बड़े खेल में सिर्फ प्यादे होते हैं और मेरे जैसे लोगों पर पोर्न स्टार का ठप्पा लगा दिया जाता है।

जोया के आरोपों के अनुसार उन्हें राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से महज दो दिन पहले उमेश कामत का फोन आया था, इसलिये अब इस मामले में अब जोया के बयानों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पूछताछ कर सकती है। ऐसे में राज कुंद्रा और उनकी कंपनी सहित उमेश कामत की मुसीबतें और बढ़ेगी, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews