Hindi News

The wait is Over! आज मिलेंगे दिग्विजय-शिवराज, श्यामला हिल्स पर भारी पुलिसबल तैनात

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
The wait is Over! आज मिलेंगे दिग्विजय-शिवराज, श्यामला हिल्स पर भारी पुलिसबल तैनात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की राजनीति (MP Politics) में आज 23 जनवरी 2022 का दिन खास रहने वाला है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को मिलने का समय दे दिया है, इधर इस मुलाकात से पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के बी1 श्यामला हिल्स स्थित निवास पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के जल्द बढ़ेंगे 2 भत्ते! सैलरी में होगा 21 हजार से ज्यादा का इजाफा, जानें अपडेट

आज 23 जनवरी 2022 को मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सुठालिया एवं टेम परियोजना के अंतर्गत डूब में आने वाले गुना, राजगढ़, विदिशा व भोपाल जिले के प्रभावित किसानों के प्रतिनिधियों के साथ श्यामला हिल्स स्थित अपने निवास से पूर्वान्ह 11:30 बजे प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पर सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे।

बता दे कि लंबे समय से दिग्विजय सिंह सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात का समय मांग रहे थे और 21 जनवरी 2022 को सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) उनके निवास स्थान पर मिलने का समय भी दिया गया था लेकिन देर शाम सीएम कार्यालय से सूचना दी गई कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे के चलते इसे निरस्त किया जाता है। जल्द ही नया समय दिया जाएगा।जिसके बाद वे नाराज होकर धरने पर बैठ गए थे।

यह भी पढ़े.. MP Politics: विवेक तन्खा का ट्वीट- “ये वह शिवराज नहीं, जिन्हें मैं जानता था”

इधर मुलाकात के निरस्त होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) से करीब घंटे बातचीत कर डाली, जिसके बाद से ही सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेसियों के साथ साथ राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी दिग्विजय सिंह से मुलाकात का समय ना देने पर आपत्ति जताई थी और ट्वीट कर लिखा था कि जिसे मैं जानता था, आप वो शिवराज जी तो नहीं। लेकिन अब मुलाकात होने जा रही है, जिसके बाद सियासी पारा हाई हो चला है।

आज सुबह विवेक तन्खा ने किया था ट्वीट
इस सियासी हलचल के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर लिखा है कि कोई व्यवस्था स्थाई नहीं। एक वर्तमान मुख्य मंत्री एक भूतपूर्व मुख्य मंत्री को मिलने का समय देने के पहले धारा 188 और 343 IPC के मुक़दमे दर्ज कर आमंत्रित करता। यह वो ⁦⁦ शिवराज सिंह चौहान जी नहीं है जिन्हें मै जनता था। ⁦इस ट्वीट को उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को टैग किया था।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews