IPS Promotion: मप्र के इन आईपीएस अफसरों को मिला प्रमोशन, यहां देखें लिस्ट

IPS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक दर्जन आईपीएस अफसरों (IPS Officer) को प्रमोशन (promotion) दिया गया है, इस संबंध में गृह विभाग , मध्य प्रदेश ने आदेश जारी कर दिया है।इसके तहत 1997 बैच के आईपीएस मकरंद देउस्कर, गृह सचिव डी श्रीनिवास वर्मा, आईजी जबलपुर उमेश जोगा और प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ आईजी बीएसएफ सोलोमन यश के मिंज 1 जनवरी 2022 से एडीजी के पद पर प्रमोट किया गया है।गृह मंत्रालय, भारत सरकार से 30.12.21 को IPS की ADG, IG, DIG और SP scale के पदों की 1.1.22 की स्तिथि में रिक्तता की स्वीकृति प्राप्त हो गयी हैं।

यह भी पढ़े.. IFS Promotion: मध्य प्रदेश के इन आईएफएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, यहां देखें लिस्ट

गृह विभाग के अनुसार, भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर सहित 3 सीनियर अफसरों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) और गृह विभाग में सचिव डी श्रीनिवास वर्मा को ग्वालियर जोन में पदस्थ किया गया है। DIG से आईजी प्रमोट हुए गौरव राजपूत को गृह विभाग में सचिव पदस्थ किया गया है। भोपाल ग्रामीण के DIG इरशाद वली पदोन्नत होकर IG बन गए हैं। इसी तरह मुरैना एसपी ललित शाक्यवार को प्रमोशन के बाद मुरैना में ही डीआईजी पदस्थ्य किया गया है। इसके साथ ही 2009 बैच के 24 अफसरों को सिलेक्शन ग्रेड मिला है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews