ट्विन टावर : पलक झपकते ही जमींनदोज हुई भ्रष्टाचार की इमारत, देखे वीडियो

ट्विन टावर : पलक झपकते ही जमींनदोज हुई भ्रष्टाचार की इमारत, देखे वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पिछले कई दिनों से देश में चल रहे सबसे बड़े मुद्दे का निराकरण आखिरकार आज हो ही गया। नोएडा में स्थित 32 मंजिला और 30 मंजिला ट्विन टावर मात्र 9 सेकंड में धराशायी हो गया, जिसके बाद धूल का एक गुबार उठा और सबकुछ धुंधला हो गया। आप भी देखिये वीडियो।

[dgv_vimeo_video id=”743875143″]

जैसे ही बटन दबाया गया, वैसे-वैसे ही गगनचुंबी इमारतें मिट्टी में मिल गई। हालांकि, ब्लास्ट के बाद धुएं का जबरदस्त गुबार उठा। लेकिन फिलहाल धूल धीरे-धीरे छट गई है। धमाके से पहले सायरन बजाया गया था। इसके बाद एक ग्रीन बटन दबाया गया था और देखते ही देखते ट्विन टावर का नाम-ओ-निशान मिट गया। इस बिल्डिंग को ध्वस्त करने के लिए 3700 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

इससे पहले सेक्टर 93ए में एमराल्ड कोर्ट और उससे सटी एटीएस विलेज सोसायटी के करीब 5000 निवासियों को आज सुबह 7 बजे तक सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया था। इसके साथ ही करीब 3000 वाहनों को हटाया गया है। इसके अलावा 150-200 पालतू जानवर भी वहां से ले गए हैं। लोग लगभग शनिवार को ही सुरक्षित निकल गए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews