दिल्ली में रुका युवाओं का वैक्सीनेशन, अरविन्द केजरीवाल में पीएम मोदी से की ये मांग

दिल्ली में रुका युवाओं का वैक्सीनेशन, अरविन्द केजरीवाल में पीएम मोदी से की ये मांग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में तेज गति से वैक्सीनेशन (Vaccination)  करने के कार्यक्रम को जोरदार झटका लगा है।  खबर दिल्ली से आ रही है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने बताया है कि उन्हें केंद्र सरकार द्वारा उपब्ध कराई गई वैक्सीन ख़त्म हो गई है इसलिए 18 से 44 साल की कैटैगरी वालों का वैक्सीनेशन (Vaccination) बंद हो गया है।  उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द वैक्सन उपलब्ध कराएं ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा – कोरोना के ख़िलाफ़ वैक्सीन (Vaccination) ही सबसे बड़ा हथियार है, केंद्र सरकार से अपील है कि दिल्ली को वैक्सीन उपलब्ध कराएं।

ट्विटर के जरिये वैक्सीनेशन (Vaccination) की जानकारी शेयर करते हुए अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने लिखा – आज से दिल्ली में युवाओं का टीकाकरण बंद हो गया है। केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए जितने वैक्सीन भेजे थे वो सब खत्म हो गए हैं। मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि तुरंत दिल्ली के युवाओं के लिए वैक्सीन दी जाए।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा – आज वैक्सीन की कमी की वजह से देश में बेहद मुश्किल हालात हो गए हैं। अगर देश में किसी परिवार के सामने ये धर्मसंकट खड़ा हो जाए कि वो खुद वैक्सीन ले या अपने परिवार के युवाओं के लिए छोड़ दें तो इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें – CBSE Exam 2021: 12वीं की परीक्षा को लेकर हो सकता है फैसला, रविवार को हाईलेवल मीटिंग

 ये भी पढ़ें – बोले शिवराज – हमारा लक्ष्य 31 मई तक प्रदेश को कोरोना से मुक्त करना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews