ट्विटर पर वीडियो वॉर, कांग्रेस ने सीएम शिवराज को कहा घोषणावीर

ट्विटर पर वीडियो वॉर, कांग्रेस ने सीएम शिवराज को कहा घोषणावीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश सहित देश और दुनिया में कोरोना (Corona) का कहर जारी है। लेकिन इसी बीच दमोह उपचुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) में जंग जारी है और अब ये जंग ट्विटर वॉर (Twitter war) के रूप में सामने आई है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से 2 मिनिट 16 सैकेंड का एक वीडियो (video) जारी किया है, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) को घोषणावीर कहा गया है।

ये भी देखिये –अच्छी खबर : अब होगी रेमडेसिविर की किल्लत कम, रविवार को इंदौर पहुंचे 20 हजार इंजेक्शन

ऑटोमैटिक घोषणा मशीन शिवराज, मध्यप्रदेश में जिसने दिया जंगलराज…इस नारे के साथ कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को घोषणावीर, घोषणाबाज़, घोषणाजीवी, घोषणा मशीन, घोषणा पुरूष की उपाधियों से नवाज़ा है। एमपी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल  पर जारी एक वीडियो में शिवराज को विधायक खरीदकर बने मुख्यमंत्री कहा गया है। इसी के साथ तंज किया गया है कि अगर उनकी घोषणाओं का हिसाब रखने के लिए एक मंत्रालय भी बना दिया जाए तो भी शायद ही उनकी घोषणाओं की गिनती की जा सकेगी। कांग्रेस ने शिवराज को एक साधारण घोषणाबाज़ से ऑटोमेटिक घोषणा मशीन में तब्दील होना करार देते हुए कहा है कि अब चुनावी मंच बिजली का काम करता है और माइक सेंसर बन जाता है। माइक सामने आता ही सेंसर से प्ले बटन दब जाता है और ऑटोमेटिक घोषणाएं शुरू हो जाती हैं। इस वीडियो में कहा गया है कि शिवराज सरकार का पूरा शासन ही घोषणा पर होता है। कांग्रेस का कहना है कि इस चुनावी मौसम में जनता को जगाने के लिए ये बात बताई जा रही है क्योंकि आप इनके द्वारा ठगे न जाएं। कांग्रेस ने तो ट्विटर पर वीडियो रूपी तुरूप का पत्ता चल दिया है, अब देखना होगा कि बीजेपी इसका जवाब कैसे देती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews