Hindi News

जब शिक्षिका ने स्कूल के वॉटसऐप ग्रुप में अश्लील लिंक की सेंड, हुई निलंबन की कार्रवाई

Written by:Harpreet Kaur
Published:
जब शिक्षिका ने स्कूल के वॉटसऐप ग्रुप में अश्लील लिंक की सेंड, हुई निलंबन की कार्रवाई

सतना, डेस्क रिपोर्ट।  सतना में एक महिला शिक्षिका ने टीचर्स के लिए बने स्कूल के वॉटसऐप ग्रुप में अश्लील लिंक डाल दी जैसे ही लिंक ग्रुप में सेंड हुई इसे देखते ही टीचर्स में हड़कंप मच गया। शिकायत  संयुक्त संचालक तक पहुंची जिसके बाद आनन फानन में  महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया। हालांकि इस मामलें में वॉटसऐप ग्रुप के ग्रुप एडमिन जन शिक्षक को भी दोषी माना है। महिला टीचर शासकीय हाई स्कूल में पदस्थ है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय बीईओ सोहावल ऑफिस होगा।

यह भी पढ़े.. Air Quality Index MP:- भोपाल की हवा का बुरा हाल , जाने मध्यप्रदेश में वायु प्रदूषण का हाल

दरअसल सतना की  कन्या शाला धवारी जन शिक्षा केंद्र के तहत शिक्षकों और प्राचार्यों के लिए वॉटसएप पर ‘निष्ठा’ नाम से एकेडमिक ग्रुप बनाया था। यह ग्रुप जन शिक्षक धर्मेंद्र सेन ने बनाया था, जिसमें जन शिक्षक प्रभात गौतम भी एडमिन हैं। ग्रुप में 199 टीचर्स और प्राचार्य जुड़े थे। इसी ग्रुप में महिला टीचर ने अश्लील लिंक शेयर कर दिया। ऑफिशियल ग्रुप में आपत्तिजनक सामग्री आने के बाद कई प्राचार्यों, शिक्षक और शिक्षिकाओं ने ग्रुप छोड़ दिया। इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की। इस पूरे मामलें में जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद संयुक्त संचालक को प्रस्ताव भेजकर महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। डीईओ ने जन शिक्षक और ग्रुप एडमिन को भी दोषी को बचाने के लिए जिम्मेदार माना था। लिहाजा, जन शिक्षक धर्मेंद्र सेन के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट डीपीसी को भी भेजी। संयुक्त संचालक ने डीईओ के प्रस्ताव पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया। महिला शिक्षिका द्वारा इस तरह का लिंक सेंड करने का यह पहला मामला है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews