1 June New Rule: आज से बदल गए है ये 6 बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

bank fd rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज बुधवार 1 जून 2022 से नए महीने की शुरूआत हो चुकी है, इसी के साथ आज से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा। आईए जानते है कहां कितना और कैसे हो रहा है बदलाव…….

Axis bank servie charges hikes

एक्सिस बैंक (Axis Bank) के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। आज 1 जून से सैलरी और सेविंग्स अकाउंट्स पर सर्विस चार्जेस में बढ़ोतरी होने जा रही है।। वही बैंक ने मिनिमम बैलेंस नहीं रहने पर लगने वाले मासिक सर्विस चार्ज को भी बढ़ा दिया है।बैंक ने एक अधिसूचना में कहा है कि “सेविंग्स/सैलरी अकाउंट के लिए टैरिफ स्ट्रक्चर को 1 जून, 2022/ 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी संशोधित किया जा रहा है। कस्बों और ग्रामीण इलाकों में मासिक न्यूनतम बैलेंस 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। इतना ही नहीं ऑटो डेबिट फेल होने पर लगने वाला चार्ज भी बढ़ा दिया गया है। यह एक जुलाई से लागू होगा।

Gold Hallmarking Second Phase 2022

1 जून से गोल्ड हॉलमार्किंग (Gold Hallmarking 2022) का दूसरा फेज लागू होने जा रहा है। इसमें मध्य प्रदेश के 4 जिले भी शामिल है, जहां 1 जून के बाद सोना कारोबारी बिना हॉलमार्क के सोना नहीं बेच सकेंगे।इससे ना सिर्फ ग्राहक को गारंटी के साथ शुद्ध सोना मिलेगा बल्कि सराफा का पूरा कारोबार नंबर एक में हो जाएगा, जिससे सरकार के टैक्स में भी बढ़ोतरी होगी।उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि अनिवार्य हॉलमार्किंग के दूसरे चरण के दायरे में स्वर्ण आभूषणों के तीन अतिरिक्त कैरेट (20, 23 और 24 कैरेट) के अलावा 32 नए जिले आएंगे, जहां पहले चरण के क्रियान्वयन के बाद एक ‘परख एवं हॉलमार्क केंद्र (AHC)’ स्थापित किया गया है।

Vehicles Third party insurance expensive

आज से दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ अन्य बड़े वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा महंगा हो गया है। दोपहिया वाहनों के मामले में 150 सीसी से 350 cc तक के वाहनों के लिए 1,366 रुपए बतौर प्रीमियम देना होना, जबकि 350 cc से अधिक के वाहनों के लिए प्रीमियम 2,804 रुपए होगा।1000cc से 1500cc से अधिक की इंजन क्षमता वाली कार के लिए प्रीमियम  3,416 होगा। 1500 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाली कारों के लिए थर्ड पार्टी प्रीमियम  7,897 होगा।

SBI Home Loan

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने गृह ऋण ईबीएलआर को 40 आधार अंकों से बढ़ाकर 7.05 प्रतिशत कर दिया है।SBI ने अपने होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 7.05% कर दिया है, जबकि RLLR 6.65% प्लस क्रेडिट जोखिम प्रीमियम (CRP) होगा। बढ़ी हुई ब्याज दरें 1 जून, यानी आज से प्रभावी हो गई हैं। इससे होम लोन की ब्याज दरों में इजाफा होगा। पहले EBLR 6.65% थी, जबकि रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 6.25% थी।
LPG Gas Cylinder

1 जून 2022 को LPG सिलेंडर की नई कीमत जारी हो गई है। आज बुधवार से 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हो गया है। नई कीमत जारी होने के बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 2,219 रुपए, कोलकाता में 2,322 रुपए, मुंबई में 2,171.50 रुपए, और चेन्नई में 2,373 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।

India Post Payments Bank Charges
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने जानकारी दी है कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AIPS) के लिए जारीकर्ता शुल्क 15 जून, 2022 को लागू किया जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भारतीय डाक की एक सहायक कंपनी है। हर महीने पहले 3 एईपीएस लेनदेन मुफ्त होंगे, जिसमें एईपीएस नकद निकासी, एईपीएस नकद जमा और एईपीएस मिनी स्टेटमेंट शामिल हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews