1 May 2022: 1 मई से होने वाले है ये बड़े बदलाव, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर?

1 may 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रविवार से मई का महीना शुरू होने जा रहा है। छुट्टी के दिन के साथ इस दिन मजदूर दिवस की छुट्टी भी है। वही 1 मई से कई बदलाव (Rules Changing From 1st May) भी होने वाले हैं, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

1 MAY 2022 New Rule 

बैंक बंद-मई में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे, ऐसे में बैंकों से जुड़े कोई भी काम करने से पहले लिस्ट चेक कर लें, कहीं आपके क्षेत्र में बैंक बंद तो नहीं है। 1 मई से 4 मई तक लगातार बैंक बंद रहेंगे।1 मई को रविवार, मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस है, इस दिन महाराष्ट्र समेत देशभर में छुट्टी रहेगी। 2 मई को महर्षि परशुराम जयंती है, 3 मई को ईद उल फितर व बसवा जयंती है और 4 मई को तेलंगाना के बैंकों में ईद उल फितर का अवकाश रहेगा।

महंगा हो सकता है सिलेंडर- तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। पिछली बार दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ था।  इस बार भी 1 मई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की जा सकती है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गाजीपुर को जोड़ने वाले 340 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का सफर महंगा होने जा रहा है। रविवार 1 मई से इसके लिए टोल टैक्स देना होगा। खबर है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 2.45 रुपये प्रति किमी की दर से टोल टैक्स वसूला जा सकता है।

IPO में UPI पेमेंट लिमिट- अगर आप रिटेल इन्वेस्टर हैं और किसी कंपनी के IPO में इन्वेस्ट करने के लिए UPI के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है सेबी ने आपको राहत दी है।निवेशकों को सेबी ने एक बड़ी राहत दी है, जिसके तहत अब 1 मई से आप यूपीआई के जरिए 5 लाख तक लगा सके है। य आईपीओ में यूपीआई के जरिए 2 लाख रुपये तक लगाए जा सकते थे, लेकिन अब इसकी सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews