Hindi News

कल से ओपन होगा बैक फिट इनोवेशन लिमिटेड का IPO, यहां जानिए मिनिमम कितना पैसा करना होगा इन्वेस्ट?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
कल का दिन शेयर निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। कल यानी 8 दिसंबर को बैक फिट इनोवेशन लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ ओपन होने जा रहा है। इस आईपीओ की वैल्यू 1288.89 करोड़ रुपए है। 10 दिसंबर तक इस आईपीओ के लिए निवेशक बोली लगा सकेंगे।
कल से ओपन होगा बैक फिट इनोवेशन लिमिटेड का IPO, यहां जानिए मिनिमम कितना पैसा करना होगा इन्वेस्ट?

क्या आप भी एक शेयर बाजार के निवेशक हैं? अगर ऐसा है तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण हो सकती है। अगर आप भी आईपीओ का इंतजार करते हैं और इनमें निवेश की प्लानिंग करते हैं तो बता दें कि कल का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। कल यानी 8 दिसंबर को शेयर बाजार में एक महत्वपूर्ण आईपीओ दस्तक देने वाला है। कल बैक फिट इनोवेशन लिमिटेड का 1288.89 करोड़ का आईपीओ ओपन होने जा रहा है।

बैक फिट इनोवेशन लिमिटेड का लक्ष्य इस आईपीओ के जरिए कुल 6.6 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचकर 1288.89 करोड़ रुपए जुटाना है। आईपीओ का प्राइस बैंड क्या रखा गया है और इस आईपीओ में बोली लगाने की अंतिम तारीख क्या है चलिए इस आईपीओ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस खबर में जानते हैं।

कंपनी का क्या काम है?

सबसे पहले कंपनी पर नजर डाली जाए तो बता दें कि यह कंपनी मैट्रेस, बेड से लेकर सोफा जैसे फर्नीचर और होम डेकोर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि इन चीजों में भविष्य में उछाल आ सकता है और कंपनी प्रॉफिट में जा सकती है तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें। बता दें कि आईपीओ रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 10 दिसंबर तक ओपन रहेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 185 से 195 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर डालें

आईपीओ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर डालें तो आईपीओ 8 दिसंबर को ओपन होगा और 10 दिसंबर को क्लोज हो जाएगा। 11 दिसंबर को शेयर्स अलॉट किए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर्स अलॉट नहीं हुए हैं उन्हें 12 दिसंबर को रिफंड दिया जाएगा। इसके अलावा 12 दिसंबर को ही उन निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे जिन्हें शेयर अलॉट हुए हैं। इसके अलावा शेयर की मार्केट में लिस्टिंग 15 दिसंबर को होगी। 15 दिसंबर को यह जानकारी सामने आएगी कि निवेशकों को घाटा हुआ है या प्रॉफिट। दरअसल यह आईपीओ फ्रेश इश्यू शेयर और ऑफर फॉर सेल का कंबीनेशन है। कंपनी ने 377.8 करोड़ रुपए की वैल्यू के 1.93 करोड़ शेयर फ्रेश इश्यू के लिए जारी किए हैं, जबकि कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर और प्रमोटर OFS के जरिए कुल 911.71 करोड़ रुपए की वैल्यू के 4.68 करोड़ शेयर बेच रहे हैं।

कितना पैसा करना होगा इन्वेस्ट?

अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाने का विचार कर रहे हैं तो बता दें कि रिटेल निवेशकों को मिनिमम एक लॉट यानी 76 शेयर्स के लिए अप्लाई करना होगा। अपर प्राइस बैंड के अनुसार एक लॉट के लिए अगर आप अप्लाई करते हैं तो आपको 14,820 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा। इसके अलावा मैक्सिमम लॉट पर नजर डालें तो आप 1064 शेयर के लिए कुल 2,07,480 रुपए का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews