Bank Holidays 2022: फटाफट निपटा लें जरूरी काम, अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

bank holiday in oct nov 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Bank Holidays 2022. मार्च 2022 का महिना खत्म और अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है, जिसमें बैंक के काम प्रभावित होंगे।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, अप्रैल (Bank holidays in April 2022 ) में करीब 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही अप्रैल में 15 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, 15 दिन की छुट्टियां अलग-अलग जोन में अलग-अलग दिन होंगी।सभी बैंक यूजर्स को सलाह दी जाती है कि बैंक जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी निकाल लें, अन्यथा बेवजह परेशानी उठानी पड़ सकती है।

यह भी पढ़े.. MP: राज्यरानी एक्सप्रेस-मेमू समेत ये ट्रेनें 11 अप्रैल तक रद्द, इनका रूट बदला, देखें पूरा शेड्यूल

दरअसल, नए वित्तीय वर्ष 2022-23 की शुरुआत अप्रैल माह में शुक्रवार को होने जा रही है, ऐसे में साल के पहले दिन वार्षिक लेखाबंदी के चलते कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा गुड़ी पड़वा, हनुमान जयंती और महावीर जयंती समेत कई त्यौहारों (Special Holiday List) के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार के चलते भी बैंक बंद होंगे। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, लेकिन ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जारी रहेगी।

Bank holidays in April 2022

  • 1 अप्रैल को बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग- सभी राज्यों में बैंक बंद।
  • 2 अप्रैल को गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)- बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 अप्रैल को रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
  • 4 अप्रैल को सरहुल। रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन पर हैदराबाद में बैंक बंद ।
  • 9 अप्रैल को शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 10 अप्रैल को रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 14 अप्रैल को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद ।
  • 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद ।
  • 16 अप्रैल को बोहाग बिहू। गुवाहाटी में बैंक बंद।
  • 17 अप्रैल को रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
  • 21 अप्रैल को गड़िया पूजा है. इस दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अप्रैल को शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)।
  • 24 अप्रैल को रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
  • 29 अप्रैल को शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा है। इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews