MP Breaking News
Fri, Dec 12, 2025

RBI MPC फैसले से पहले इस बैंक ने उठाया बड़ा कदम, FD के ब्याज दरों में हुआ बदलाव, जानें नए रेट्स

एफडी के ब्याज दरों में एक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बदलाव किया है। कस्टमर्स को 8% रिटर्न ऑफर कर रहा है। नए रेट लागू भी हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया 5 दिसंबर को मौद्रिक नीति समिति बैठक के फैसले की घोषणा करने वाला है। रेपो रेट को लेकर भी बड़ी अपडेट आ सकती है। उतार-चढ़ाव की संभावनाएं हैं। इसका असर फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन के ब्याज दरों पर पड़ेगा। इससे पहले सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी के इंटरेस्ट रेट (FD Rates) में बदलाव कर दिया है। 3 दिसंबर से नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं।

संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8% तक रिटर्न मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 4.20% से लेकर 8% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। कस्टमर 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। बता दें भारत के निवासी वरिष्ठ  नागरिकों को ही अतिरिक्त ब्याज की सुविधा का लाभ मिलेगा। इंटरेस्ट रेट में हमेशा बदलाव होता रहता है।  इसीलिए बैंक के ऑफिशियलयल वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने के बाद ही निवेश करने की सलाह दी जाती है।

कितने दिन के निवेश पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक  5 साल के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। वहीं 18 महीने के एफडी पर 7.50% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.70% है। इसके अलावा 3 साल से लेकर 5 साल से कम के टेन्योर को छोड़कर 1 साल से अधिक के सभी टेन्योर पर बैंक 7% से अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। यदि कोई व्यक्ति एक साल का निवेश करता है तो उसे 7.25% रिटर्न मिलेगा। वहीं 3 साल से अधिक और 5 साल से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.95% रिटर्न मिलेगा।

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 दिन से लेकर 45 दिन- 4.25%
  • 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5%
  • 6 महीने 1 दिन से अधिक और 9 महीने तक- 5.50%
  • 9 महीने से अधिक और 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल- 7.25%
  • 1 साल से अधिक और 18 महीने से कम- 7.25%
  • 18 महीने- 7.50%
  • 18 महीने से अधिक और 2 साल तक- 7.25%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 7.25%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 7.5%
  • 5 साल- 8%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 7.25%

एमसीएलआर दरों में क्या अपडेट?

बैंक ने 1 दिसंबर को एमसीएलआर दरों में भी बदलाव किया है। ओवरनाइट एमसीएलआर 10.47% है।  एक महीने के लिए दरें 10.52%, 3 महीने के लिए 10.77%, 6 महीने के लिए 10.98% और 1 साल के लिए 11% है। जबकि 2 साल के टेन्योर के लिए एमसीएलआर 11.2% और 3 साल के लिए 11.30% है।

यहाँ देखें ब्याज दरें