प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 21 नवंबर 2025 से नए इंटरेस्ट रेट प्रभावी हो चुके हैं। बता दें सावधि जमा की दरें अलग-अलग कारकों पर निर्भर करती है। बैंक इनमें में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसीलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक के ब्रांच या आधिकारिक वेबसाइट को विकसित करने की सलाह दी जाती है।
3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर बैंक अपने कस्टमर को 2.75% से लेकर 6.70% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का मैच्योरिटी स्लैब का ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा प्री-मेच्योर विड्रोल की सुविधा भी की अनुमति भी होती है। ग्राहक में समय से पहले पैसों की निकासी कर सकते हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा अधिक ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 60 वर्ष से या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए न्यूनतम इंटरेस्ट रेट 3.25% और अधिकतम 7.20% है। हालांकि सीनियर सिटीजंस अतिरिक्त ब्याज एनआरई या एनआरओ एफडी पर लागू नहीं होता। वहीं बैंक 3 करोड़ रुपये से अधिक को 10 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 3.50% से लेकर 6.40% तक रिटर्न कर रहा है।
इतने दिन के एफडी पर मिलेगा अधिकतम रिटर्न
सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 391 दिन से लेकर 2 साल से कम के तीन अलग-अलग टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.40% है। यदि कोई व्यक्ति 23 महीने की एफडी में 5000 रुपये का निवेश करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर 5679 रुपये मिलेंगे। जिसमें 679 रुपये ब्याज की राशि होगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मैच्योरिटी वैल्यू 5733 रुपये होगा।
टेन्योर और ब्याज दर
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.75%
- 15 दिन से लेकर 30 दिन- 2.75%
- 31 दिन से लेकर 45 दिन- 3%
- 46 से लेकर 90 दिन – 3.50%
- 91 दिन -5%
- 92 दिन से लेकर 179 दिन- 4.25%
- 180 दिन- 5.75%
- 181 दिन से लेकर 279 दिन- 5.50%
- 270 दिन- 5.50%
- 271 दिन से लेकर 333 दिन- 6%
- 364 दिन- 6%
- 365 दिन से लेकर 389 दिन- 6.25%
- 390 दिन- 6.50%
- 391 दिन से लेकर 23 महीने से कम- 6.70%
- 23 महीने- 6.70%
- 23 महीने एक दिन से लेकर 2 साल से कम- 6.70%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.40%
- 3 साल से लेकर 4 साल से कम- 6.40%
- 4 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.40%
- 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.25%
यहाँ चेक करें एफडी की ब्याज दरें






