Flipkart पर आई नई सेल, iPhone पर मिलेगी बंपर छूट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर 80% का डिस्काउंट, जानें सबकुछ

Flipkart पर आई नई सेल, iPhone पर मिलेगी बंपर छूट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर 80% का डिस्काउंट, जानें सबकुछ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। फ्लिपकार्ट पर नए सेल की घोषणा हो चुकी है। 5 अक्टूबर से Flipkart Big Dussehra Sale शुरू हो रही है। यदि अपने हाल ही में आई फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल को मिस कर दिया है, तो यह सेल आपके लिए सुनहरा मौका है। सेल 5 अक्टूबर से शुरू होगी और 8 अक्टूबर तक चलेगी। ड्रेस, एक्सेसरीज़, बुक्स, किचन की समाग्री और इलेक्ट्रानिक्स प्रोडक्टस पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़े… NEET UG Couselling: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, इस दिन से शुरू होगी काउन्सलिंग प्रक्रिया, जानें यहाँ

प्लस मेंबर्स के लिए सेल एक दिन पहले शुरू होगी। 4 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट प्लस मेम्बर्स सेल का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान आईफोन की कीमत में काफी छूट मिलेगी। प्रसिद्ध कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट मिलेगी। टीवी, फ्रीज, ओवन और अन्य चीजों की खरीददारी करने का अच्छा मौका है। इस सेल में ग्राहक आईफोन 13 को 50,000 रुपये से कम की कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़े…गिरावट के साथ शुरू हुआ Share Market लुढ़क कर ही बंद, देखें Sensex और Nifty की चाल

स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप पर भी बंपर डिस्काउंट है। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 के 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 66,990 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट बिग दशहरा सेल में आप इसे 10% डिस्काउंट के साथ एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से आईफोन 13 खरीद सकते हैं। वहीं आईफोन 13 पर 16,990 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। ग्राहक इसकी खरीददारी 2,290 रुपये की ईएमआई पर आईफोन 13 खरीद सकते हैं। अभी तक फ्लिपकार्ट ने अपने कई ऑफर्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन कहा जा रहा है की सेल के दौरान आईफोन 13 की कीमत 50000 रुपये से कम हो सकती है। कई इलेक्ट्रानिक्स और एक्सेसरिज पर 80% तक की छूट मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews