दुनिया के दूसरे अरबपति बने Gautam Adani, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

दुनिया के दूसरे अरबपति बने Gautam Adani, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के चर्चित बिजनेसमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया भर के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अडानी की संपत्ति में 5.5 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 155.7 अरब डॉलर हो गई है और वह दुनिया के दूसरे अरबपति बन चुके हैं।

कुछ समय पहले अडानी इस लिस्ट में खिसककर नीचे आ गए थे, लेकिन अब उन्होंने बर्नार्ड अरनॉल्ट और जैफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में पहला नंबर अभी भी एलन मस्क तो है और उनकी कुल संपत्ति 273.5 अरब डॉलर है। अडानी दूसरे नंबर पर हैं और उनके बाद बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति 155.2 अरब डॉलर है।

Must Read- अब एसएस राजामौली के साथ फिल्म करेगी Alia Bhatt, इस एक्टर संग बनेगी जोड़ी!

अमीरों की सूची में टॉप 10 की बात करें तो मुकेश अंबानी दूसरे भारतीय हैं, जो इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी संपत्ति 92.2 बिलियन डॉलर है। इसके अलावा बिल गेट्स, लैरी एलिसन, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और वॉरेन बफेट भी टॉप टेन में शामिल है।

गौतम अडानी की बात की जाए तो वह थर्मल कोयला उत्पादक और कोयला व्यापारी हैं। इसी के साथ भारत में सबसे बड़ा बंदरगाह उन्हीं के पास है। अडानी समूह में से अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी मिशन की 75 फ़ीसदी हिस्सेदारी गौतम के पास ही है। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र में 65%, ग्रीन एनर्जी में 61% और टोटल गैस में 37% हिस्से के वह मालिक हैं। यह सभी कंपनियां अहमदाबाद में है और सार्वजनिक रूप से व्यवसाय करती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews