Gold Hallmarking 2021: 1 जून से हॉलमार्किंग अनिवार्य, ये होंगे नए नियम

Gold hallmarking

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोना (Gold ) खरीददारों के लिए बड़ी काम की खबर है। 1 जून से सोने की खरीदी में हॉलमार्किंग (Gold Hallmarking 2021) अनिवार्य हो जाएगी। धोखाधड़ी और जालसाजी को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार (Central Government) एक जून से हॉलमार्किंग (gold hallmark) व्यवस्था अनिवार्य करने जा रही है। इसके बाद सोना व्यापारी (business Man)बिना हॉलमार्क के गहने नहीं बेच सकेंगे।अगर बावजूद इसके उन्होंने ऐसा किया तो एक लाख रुपए तक का जुर्माना और 5 साल की सजा का प्रावधान है।

यह भी पढ़े.. MP News: मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल शुरु, इस योजना को लेकर वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

इस व्यवस्था के लागू होते ही देश में जून महीने से सिर्फ 22 कैरट (22 carat gold), 18 कैरट और 14 कैरट के सोने गहने बिकेंगे। जिनमें बीआईएस की हॉलमार्किंग होगी।वैसे तो यह व्यवस्था 15 जनवरी 2021 को लागू होनी थी, लेकिन सोना व्यापारियों की परेशानियों और हालातों को देखते हुए इसे एक जून 2021 से लागू किया जा रहा है।हालांकि CAIT ने केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को चिट्ठी लिखकर इसकी समयसीमा को बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़े.. MP College Exam 2021: जून-जुलाई तक परीक्षा कराने के निर्देश, फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

गौरतलब है कि पूरे देश में 900 हॉलमार्किंग सेंटर हैं। एक सेंटर में लगने वाली मशीनों और उपकरणों की लागत करीब एक करोड़ रुपए हैं। इस नियम के लागू होने के बाद एक गहने की जांच कर उस पर हॉलमार्क करने का शुल्क अधिकतम 35 रुपए लिया जा सकता है।वर्तमान में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में करीब 15 हजार सोने-चांदी की दुकानें हैं और 18 हॉलमार्किंग सेंटर। यह सेंटर भी सिर्फ 6 जिलों इंदौर, भोपाल, रतलाम, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर में हैं, ऐसे में नियम लागू होते ही सेंटरों पर भार बढ़ सकता है।

जाने आज का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 119 रुपए बढ़कर 47,995 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 19 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48550 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44480 रुपए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews