Hindi News

Gold Silver Rate : सोना और चांदी दोनों चमके, खरीदने से पहले देख लें रेट

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate : सोना और चांदी दोनों चमके, खरीदने से पहले देख लें रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक सोमवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में तेजी दर्ज की गई। सोना 10 रुपये प्रति दस ग्राम महंगी कीमत पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में भी तेजी दर्ज की गई । चांदी 100 रुपये प्रति किलो ग्राम महंगे भाव पर ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 46,920
मुंबई सराफा बाजार 46,520
कोलकाता सराफा बाजार 46,870
चेन्नई सराफा बाजार 45,080

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 51,180
मुंबई सराफा बाजार 47,520
कोलकाता सराफा बाजार 49,570
चेन्नई सराफा बाजार 49,180

ये भी पढ़ें – चुनाव से पहले BJP युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा, यहां देखें लिस्ट

चार महानगरों में चांदी का भाव
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 61,700
मुंबई सराफा बाजार 61,700
कोलकाता सराफा बाजार 61,700
चेन्नई सराफा बाजार 65,600
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में होगा हिंदू महाकुंभ का बड़ा आयोजन, कई दिग्गज करेंगे शिरकत

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – MP School: सीएम के निर्देशों का उल्लंघन, छात्रों की जान से खिलवाड़, अधिकारी बेखबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews