भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई। सोना 10 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ती कीमत पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में भी गिरावट दर्ज की गई । चांदी 1000 रुपये प्रति किलो ग्राम सस्ते भाव पर ट्रेंड कर रही है।
चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव
| शहर | रुपये प्रति दस ग्राम |
| दिल्ली सराफा बाजार | 46,740 |
| मुंबई सराफा बाजार | 47,120 |
| कोलकाता सराफा बाजार | 46,940 |
| चेन्नई सराफा बाजार | 44,860 |
चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव
| शहर | रुपये प्रति दस ग्राम |
| दिल्ली सराफा बाजार | 50,990 |
| मुंबई सराफा बाजार | 48,120 |
| कोलकाता सराफा बाजार | 49,640 |
| चेन्नई सराफा बाजार | 48,940 |
ये भी पढ़ें – आय से अधिक संपत्ति मामले में EOW की कार्रवाई, करोड़ों का आसामी निकला समन्वय अधिकारी
चार महानगरों में चांदी का भाव
| शहर | रुपये प्रति किलो ग्राम |
| दिल्ली सराफा बाजार | 60,700 |
| मुंबई सराफा बाजार | 60,700 |
| कोलकाता सराफा बाजार | 60,700 |
| चेन्नई सराफा बाजार | 66,300 |
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है। 24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।
ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगी DR-पेंशन की राशि, 18 माह के बकाए DA पर आई नई अपडेट
गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।
ये भी पढ़ें – MPPSC Exam Calender 2021-22 : परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिसंबर में आएंगे रिजल्ट
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !






