Hindi News

Gold Silver Rate Today: सोना लुढ़का, चांदी भड़की, खरीदने से पहले जान लें 23 मार्च का ताजा भाव

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate Today: सोना लुढ़का, चांदी भड़की, खरीदने से पहले जान लें 23 मार्च का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 23 March 2024 :  कल रविवार को होलिका दहन है, यदि आप शुभ मुहूर्त देखकर सोना चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले आज का ताजा भाव देख लें, आज शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं में भारी उतार चढ़ाव दिखाई दे रहा है। आज 23 मार्च 2024 को सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate Today 23 March 2024) जारी हुई। सराफा बाजार में आज 18 कैरेट सोना 80/- रुपये, 22 कैरेट सोना 100/- रुपये और 24 कैरेट सोना 110/- रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती कीमत पर मिल रहा है जबकि चांदी 1000/- रुपये प्रति किलोग्राम महंगी कीमत पर कारोबार करती दिखाई दे रही है।

18 कैरेट सोने का आज का ताजा भाव

18 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 50,240/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 50,110/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 50,110/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 50,660/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

61,400/- रुपये में मिल रहा 22 कैरेट सोना

22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 61,400/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 61,250/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 61,250/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 61,850/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

24 कैरेट सोने का लेटेस्ट भाव क्या है?

24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 66,970/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 66,820/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 66,820/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 67,470/- रुपये ट्रेड कर रही है।

1 किलोग्राम चांदी आज 1500 रुपये महंगी  

चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में आज 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 77,500/- रुपये है, मुंबई सराफा बाजार और कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 77,500/- रुपये है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 88,500/- रुपये है।

MP में सोना चांदी की ताजा कीमत 

इंदौर में 18 कैरेट सोने की कीमत 50,150/-रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 61,300/- रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,870/- रुपये प्रति 10 ग्राम है, इसी तरह भोपाल में 18 कैरेट सोने की कीमत 50,150/- रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 61,300/- रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,870/- रुपये प्रति 10 ग्राम है, चांदी की बात की जाये तो 77,500/- रुपये और भोपाल में भी 77,500/- रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर मिल रही है।

ऐसे समझें सोने की शुद्धता

  • 24 कैरेट = 100 प्रतिशत शुद्ध सोना (99.9%)
  • 22 कैरेट = 83.3 प्रतिशत शुद्ध सोना
  • 20 कैरेट = 91.7 प्रतिशत शुद्द सोना
  • 18 कैरेट = 75.0 प्रतिशत शुद्ध सोना
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews