Good News : Ather Energy ने 24000 रुपये सस्ता किया स्कूटर, खरीदने का अच्छा मौका

Good News : Ather Energy ने 24000 रुपये सस्ता किया स्कूटर, खरीदने का अच्छा मौका

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट।  पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार पर सबकी नजर टिक गई है। वाहन निर्माता कंपनियां कच्चे माल की कीमतों की वृद्धि के चलते अपने प्रोडॅक्ट के रेट बढ़ा रही हैं ऐसे में Ather Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के रेट में भारी कटौती की है।  कंपनी ने स्कूटर की कीमत 24,000 रुपये घटा दी  है। कंपनी ने ये कटौती महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिकल व्हीकल (EV) नीति लागू होने के बाद की है।

Ather Energy ने घोषणा करते हुए  एथर 450 एक्स और एथर 450 प्लस की कीमत को 24,000 कम कर दिया है।अब ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक लाख तीन हजार रुपये (एक्स -शोरूम महाराष्ट्र) पर मिलेगा।  कंपनी का कहना है कि Ather एक्स अपनी केटेगरी में सबसे तेज और स्मार्ट स्कूटर है।  कंपनी ने इसे चार रंगों में उतारा है।  एथर 450 एक्स 3.3 सेकण्ड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकता है जिस वजह से ये 125 CC कैटेगरी में सबसे तेज स्कूटर माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, राहुल गांधी को बताया इच्छाधारी हिन्दू, दिए FIR के संकेत

एथर 450 एक्स स्कूटर 1.5 किलोमीटर प्रतिमिनट की रफ़्तार के साथ फ़ास्ट चार्ज हो सकता है।  ये इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कैटेगरी में सबसे फ़ास्ट चार्जिंग है।  इसमें 2.9 किलोवाट लिथियम आयन बैटरी है और चार राइडिंग मोड हैं। इसकी मोटर 6 किलोवाट PMSM की है।

ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा

ये भी पढ़ें – चालाक ठग की करतूत CCTV में कैद, ATM हैक कर ऐसे देता था चोरी की वारदात को अंजाम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews