SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! कई बैंक अकाउंट हुए फ्रीज, अब नहीं हो पाएगा लेन-देन, जल्द करें ये काम

SBI RECRUITMENT

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आपका भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। बैंक द्वारा कई बैंक अकाउंट को फ्रीज़ कर दिया गया है और अब ग्राहक लेन-देन नहीं कर पाएंगे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी शिकायत भी है। ग्राहकों का यह कहना है की बैंक ने बिना कोई जानकारी दिए बैंक अकाउंट को बंद कर दिया है। कुछ लोगों का यह भी कहना है की बैंक के इस फैसले का बुरा असर नागरिकों पर पड़ेगा, क्योंकि यह समय सैलरी आने का होता है।

यह भी पढ़े… Samsung Galaxy M13 5G जल्द होगा लॉन्च, Galaxy A23 5G आया सामने, जाने तारीख और खास बातें 

दरअसल, बैंक ने यह सख्त कदम केवाईसी पूरी ना होने के कारण लिया है। 1 जुलाई से कई नियम बदल चुके हैं। इस दौरान केवाईसी के नियमों में भी बदलाव हुए हैं, जिसके अपडेट बार-बार ग्राहकों को दिए जा रहे थे। पहले बैंक केवाईसी अपडेट की सलाह हर 10 साल पर देते थे लेकिन अब 3 साल पर भी केवाईसी अपडेट जरूरी होगा। केवाईसी ग्राहकों के लिए इसलिए जरूरी है ताकि वो फ्रॉड से बच पाए। जिन भी ग्राहकों की केवाईसी अपडेट नहीं हुई है या केवाईसी पूरी नहीं हुई है, उनके अकाउंट को फ्रीज़ कर दिया गया है।

यह भी पढ़े… IRCTC दे रहा एयर टिकट में डिस्काउंट, आपके पास है ये कार्ड तो मिलेगा फायदा

हालांकि बैंक के एक अधिकारी का यह कहना है की इस बारे में ग्राहकों को सूचित किया गया था। उन्हें पत्र भी भेजे गए थे और केवाईसी भी अपील की थी। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो केवाईसी अपडेट का अलर्ट ग्राहकों को नहीं दिया गया था। यदि आप यह जानना चाहते है की आपका अकाउंट फ्रीज़ हुआ है या नहीं तो आपको ऑनलाइन लेन-देन करना होगा। बैंक फ्रीज़ होने की जानकारी ग्राहकों को एटीएम से पैसे निकालते समय भी मिल रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews