Dollar के मुकाबले रुपया अब तक के निचले स्तर पर, देखें इसकी कीमत

Dollar के मुकाबले रुपया अब तक के निचले स्तर पर, देखें इसकी कीमत

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय मुद्रा रुपया आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर (Indian rupee at an all-time low) पर आ गया है। विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती (US dollar rises)  का असर भारत के रुपये पर हो रहा है और ये गिरावट की तरफ जा रहा है। इसका असर हर भारतीय नागरिक की जेब पर पड़ने वाला है।

सोमवार को बाजार की शुरुआत में ही भारत का रुपया गिरावट के साथ ट्रेंड करता हुआ दिखाई दिया। शुरुआत में रुपया डॉलर के मुकाबले 52 पैसे की गिरावट के साथ अब तक के सबसे निचले स्तर 77.42 पर आ गया।  रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 55 पैसे की गिरावट के साथ 76.90 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें – Share Market : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

बाजार के हालत को देखते हुए विदेशी मुद्रा कारोबारी जोखिम नहीं लेना चाहते इस बीच अमेरिकी डॉलर सूचकांक 0.35 बढ़त के साथ 104.02 पर पहुँच गया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में उछाल, चांदी पुरानी कीमत पर, ये हैं ताजा भाव

डॉलर के मुकाबले रुपये की घटती कीमत कच्चे तेल की कीमत को भी प्रभावित कर रही है।  वैश्विक तेल निर्धारक ब्रेंट में भी क्रूड वायदा बाजार 0.14 प्रतिशत बढ़कर 112.55 डोला रप्रति बैरल हो गया है।  जिसका असर पेट्रोल, डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों को प्रभावित करेगा।

ये भी पढ़ें – कम कीमत में 80 दिन तक करें अनलिमिटेड बातें, रोज 1 GB Data भी मिलेगा

रुपये के निचले स्तर पर पहुँच जाने के कारण पेट्रोल डीजल के रेट के अलावा उर्वरक की कीमत बढ़ सकती है , इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार प्रभावित हो सकता है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews