Inflation Rate: महंगाई से राहत, अक्टूबर में घटी खुदरा महंगाई दर, थोक महंगाई दर में भी हुई गिरावट, जानें नए आँकड़े

Inflation Rate: महंगाई से राहत, अक्टूबर में घटी खुदरा महंगाई दर, थोक महंगाई दर में भी हुई गिरावट, जानें नए आँकड़े

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में महंगाई को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। अक्टूबर के महीने में खुदरा और थोक (Wholesale Inflation Rate) दोनों महंगाई दरों में गिरावट देखी गई है। वाणिज्य मंत्रालय ने महंगाई (Inflation Rate) के नए आँकड़े जारी कर दिए हैं। सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर कम दर्ज की गई है। अक्टूबर के महीने में खुदरा महंगाई दर 3 महीनों में सबसे निचले स्तर पर देखा गया है। खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Rate) 6.77% तक पहुँच गई है। वहीं सितंबर में खुदरा महंगाई दर 7.41% तक थी। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 9 महीनों में थोक महंगाई दर में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। इतनी गिरावट के बाद भी यह दर आरबीआई के निर्धारित सीमा से ऊपर है। रिपोर्ट के मुताबिक खुदरा महंगाई दर में गिरावट का कारण खाद्य पदार्थों के दाम में नरमी है।

यह भी पढ़ें…सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, वन्य-प्राणियों के हमले में मृत्यु पर राहत राशि दो गुना की

अक्टूबर में सीपीआई 7.41% से घटकर 6.77% हो चुकी हैं। कोर महंगाई दर 6.1 प्रतिशत से घटकर 6 प्रतिशत और खाद्य महंगाई दर 8.6 प्रतिशत से घटकर 7.01 प्रतिशत हो चुकी है। शहरी महंगाई दर घटकर 6.50 प्रतिशत और ग्रामीण महंगाई दर घटकर 6.98 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है।

थोक महंगाई दर में भी गिरावट

दूसरी तरफ अक्टूबर के महीने में थोक महंगाई डर् 8.39 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है। वहीं सितंबर के महीने में थोक महंगाई दर 10.7 प्रतिशत तक देखी गई है। थोक महंगाई दरों में एक महीने के अंदर 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। करीब 19 महीनों के बाद थोक महंगाई दर सिंगल डिजिट में देखी गई है, जो राहत की खबर है। अक्टूबर में खाद्य मुद्रास्फीति 6.48 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो सितंबर में 8.08 प्रतिशत थी। अनाज की महंगाई दर 12.03 फीसदी तक पहुँच चुकी हैं। हालांकि की इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने अनुमान जताया था की अक्टूबर में महंगाई दर में गिरावट आ सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews