Bank Holiday 2022: जल्द निपटा लें जरूरी काम, जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

bank holiday 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज शुक्रवार से जुलाई का महीना शुरू हो गया है, अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो तुरंत निपटा लें, क्योंकि इस महीने में पूरे 16 दिन बैंक बंद (Bank Holidays in July 2022 ) रहने वाले है, ऐसे में बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी।

यह भी पढे.. MP Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 28 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, 4 सिस्टम सक्रिय

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जुलाई 2022 (July Bank Holidays 2022) की बैंकों की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जारी कर दी है, जिसके अनुसार जुलाई में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।इसमें सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट में Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts तीन कैटेगरी शामिल है। ।

जुलाई महीने में बैंकों की पहली छुट्टी आज 1 तारीख को ही रथ यात्रा/कंग यात्रा के मौके पर है। हालांकि यह छुट्टी पूरे देश में नहीं होगी, इस दिन सिर्फ भुवनेश्वर और इम्फाल सर्किल के बैंक बंद रहेंगे।आज के दिन ओडिशा और मणिपुर के सभी सरकारी, प्राइवेट, विदेशी, को-ओपरेटिव और रीजनल बैंक बंद रहेंगे। वही जुलाई महीने की दूसरी छुट्टी पहले ही सप्ताह में 03 तारीख को होगी। इस दिन रविवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

Bank holidays in July 2022

  • 1 जुलाई: कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुबनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद
  • 3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 5 जुलाई 2022 – मंगलवार – गुरु हरगोबिंद का प्रकाश दिवस – जम्मू और कश्मीर
  • 6 जुलाई 2022 – बुधवार – एमएचआईपी दिवस – मिजोरम
  • 7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद
  • 9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)
  • 10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 11 जुलाई: ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद
  • 14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक बंद
  • 16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक बंद
  • 17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 26 जुलाई: केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद
  • 31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews