Hindi News

Bank Holiday: 15 से 30 जून के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये काम हो सकते है प्रभावित

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Bank Holiday: 15 से 30 जून के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये काम हो सकते है प्रभावित

 भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।अगर आप बैंक यूजर है और अगर आपको बैंक संबंधित कोई भी जरूरी काम है तो जल्द से जल्द निपटा लें क्योंकि 15 से 30 जून तक लगातार 6 दिन बैंक बंद रहने वाले है, ऐसे में आपके बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है गुड न्यूज! 10000 से 35000 तक बढ़ेगी सैलरी, जानिए कैसे?

हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जारी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जून महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है, इसमें सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। जून में महीने में शनिवार, रविवार समेत गुरु हरगोविंद जन्मदिवस के कारण बैंकों की छुट्टियां हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।

Bank holidays in June 2022

  • 15 जून: वाईएमए डे/गुरु हरगोविंद जन्मदिवस/राजा संक्रांति- आइजोल, भुबनेश्वर, उड़ीसा जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 19 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 22 जून 2022 बुधवार खारची पूजा त्रिपुरा
  • 25 जून: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 26 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 30 जून 2022 गुरुवार रेमना नी मिजोरम में बैंक बंद
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews