Bank Holiday: 9 से 22 मई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे इफेक्ट!

bank holiday 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मई महीने का एक हफ्ता बीत गया है और इसी के साथ बैंक की छुट्टियों का भी सिलसिला जारी है।अगले हफ्ते में फिर कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। पश्चिम बंगाल में अगले हफ्ते लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे।  9 मई 2022 (सोमवार) को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई जाएगी। इस कारण बंगाल में इस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं 14 मई को शनिवार और 15 मई को रविवार होने के कारण बैंकों में लेन-देन नहीं होगा।

यह भी पढ़े.. NHAI Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 70000 तक सैलरी, जानें आयु-पात्रता और नियम

इसके अलावा अन्य राज्यों में 15-16 और 21-22 को भी बैंक बंद रहेंगे। 15 मई को रविवार और 16 मई को बुध पूर्णिमा (अगरतला, त्रिपुरा, बेलापुर, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, , छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, शिमला, श्रीनगर ) में बैंक बंद में बैंक बंद रहेंगे। 21 मई को माह का चौथा शनिवार और 22 मई को रविवार रहेगा।

इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं के साथ ही एटीएम चालू रहेंगे।इसके चलते बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जारी रहेगी। अगर आप बैंक संबंधित कोई भी काम करने जा रहे है तो पहले चेक कर लें, वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े.. MP: जल्द एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 10 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने-बूंदाबांदी के आसार

बता दे कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर मई महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है, इसमें सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है।ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट में Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts तीन कैटेगरी शामिल है। ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews