MP में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, प्रदेश के इन शहरों में पेट्रोल की कीमत रु.110 से पार, जाने आज के रेट

MP में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, प्रदेश के इन शहरों में पेट्रोल की कीमत रु.110 से पार, जाने आज के रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र सरकार द्वारा उत्पादन शुल्क में कटौती के बाद भी मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश के कई राज्यों में अब तक पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के नीचे तक पहुंच चुकी है लेकिन प्रदेश में अब ही पेट्रोल ₹100 से अधिक में बिक रहा है। यहां कुछ ऐसे भी शहर है जहां पेट्रोल की कीमत ₹111 से भी ज्यादा देखी जा रही है। इन शहरों के लिस्ट में शहडोल रीवा और अनुपुर शामिल है। हालांकि प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई लेकिन गिरावट के बावजूद लोगों को महंगे पेट्रोल का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े… IMD Alert : 15 राज्यों में 28 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में तापमान में वृद्धि, दिल्ली-UP-बिहार में इस दिन होगी मानसून की दस्तक

आगरमालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, सतना, सीधी, शिवपुरी, श्योपुर और उमरिया में पेट्रोल की कीमत ₹110 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। जहां शुक्रवार को पेट्रोल 109.63 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा था। वही आज पेट्रोल की कीमत 110.02 रुपए प्रति लीटर हो चुकी है। इसी के साथ पेट्रोल की कीमतों में 0.39 रुपए और डीजल की कीमतों में 0.35 रुपए का इजाफा हुआ है। प्रदेश में डीजल की कीमत 95.18 रुपए प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े… Supreme Court के फैसले के बाद Amit Shah का बड़ा बयान, बताया विपक्ष की साजिश

अन्य शहरों की बात करें तो अशोकनगर, भोपाल, देवास, ग्वालियर, इंदौर, झाबुआ, जबलपुर, मुरैना, रतलाम, सागर, सीहोर, सिंगरौली और विदिशा में पेट्रोल की कीमत ₹108 प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सिवनी, राजगढ़, रायसेन, नीमच, नरसिंहपुर, मंदसौर, मंडला, खरगोन, खंडवा, होशंगाबाद, हरदा, गुना, धार दतिया, दमोह, छतरपुर और  बेतूल में पेट्रोल की कीमत ₹109 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews