Petrol Diesel Price: मध्यप्रदेश के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Price: मध्यप्रदेश के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ जानें ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में ईंधन के दाम भी अलग-अलग हैं। कहीं पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास है तो कहीं पेट्रोल की कीमत 112 रुपये के आसपास है। वहीं डीजल की कीमत 95 रुपये के आसपास है।

यह भी पढ़े… CG Weather : मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट , गरज-चमक, बिजली गिरने की चेतावनी, 5 में बढ़ेगा तापमान

आज मध्य प्रदेश ईंधन की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुए। लेकिन कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। इस लिस्ट में उज्जैन, सीहोर, राजगढ़ और खरगोन शामिल है। वही कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां पेट्रोल की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। इस लिस्ट में देवास और रायसेन शामिल है। विदिशा, सिंगरौली, सागर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, हरदा, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े… MP : मूंग और उड़द का लक्ष्य से अधिक उपार्जन, अबतक साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन की खरीदी, किसानों को 1415 करोड़ रुपए का भुगतान

आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, मंडला, मंदसौर, राजगढ़, सीहोर, सिवनी, शाहजहांपुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये के आसपास देखी गई है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, पन्ना, नीमच, खरगोन, खंडवा, कटनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास में बरकरार है। आज भी अनुपुर, बुरहानपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews